महिलाओं से छेड़खानी करने से रूड़की से आता था हरिद्वार, गिरफ्तार

हरिद्वार। सैर करने गंगा किनारे आने वाली महिला के साथ छेड़खानी और छीेटाकशी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कनखल निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति के खिलाफ सैर के दौरान छेड़खानी और छींटाकशी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।


पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ सिंह द्वार नहर किनारे टहलने के लिए जाती है। इसी दौरान एक व्यक्ति महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें व छिंटाकशी करता है। महिलाओं से छेड़खानी से संबंधित सूचना को गंभीरता से लेते हुए कनखल पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपि को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपित का नाम पता प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी, रामनगर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार बताया गया है। आरोपित रूड़की से छेड़खानी करने के लिए हरिद्वार आता था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *