हरिद्वार। कुंभ में बैशाखी पर्व के मुख्य शाही स्नान पर भी मेला प्रशासन की आंकड़ों की जादूगरी देखने को मिली। जिस प्रकार से मेला प्रशासन ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर जादुई आंकड़ा 35 लाख के पार दिखा दिया था वहीं आज सड़के सुनीं होने के बाद भी स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा दोपहर 12 बजे तक 887545 तक पहुंच गए।
जबकि मुख्य शाही स्नान पर्व पर आलम यह है की सड़के सुनी पड़ी हुई है। शहर में बनायी गयी पार्किंग खाली हैं। रेल हरिद्वार स्टेशन पर रोकी नहीं जा रही हैं। कोविड़ की जांच रिपोर्ट के बिना किसी के भी आने पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं को स्नान करवा देना प्रशासन के जादुई आंकड़े का कमाल ही कहा जाएगा। इसके साथ यात्री विहीन हरिद्वार होने के बाद भी लोगों को आने-जाने के लिए तमाम तरह की बंदिशें लगायी गयी है। बिना भीड़ के बंदिशे केवल लोगों को परेशान करने के सिवाय और कुछ नहीं कहा जा सकता।

मेला प्रशासन का जादुई आंकड़ा, यात्री विहीन हरिद्वार में लाखों को कराया स्नान


