हरिद्वार। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कांग्रेस छोड़ फिर से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा संजय चोपड़ा व उनके सैकड़ों साथियों को भाजपा का पटका ओढ़ाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के कार्यालय खन्ना नगर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहाकि संजय चोपड़ा एक जमीनी कार्यकर्ता हैं और पूरे प्रदेश में लघु व्यापारियों को भारी तादाद में संगठित किए हुए हैं। चोपड़ा के एक लंबे संघर्ष के बदौलत उत्तराखंड राज्य में नगरीय फेरी नीति नियमावली उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाई गई। संजय चोपड़ा के भाजपा में आने से उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। श्री कौशिक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष के 50 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना के तहत स्वरोजगारी मानते हुए उनके कारोबारी स्थानों पर ही वेंडिंग जोन, हॉकिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहाकि संजय चोपड़ा को भारतीय जनता पार्टी की मुख्यधारा में लाकर भाजपा के प्रचार-प्रसार केंद्र व राज्य सरकार की स्ट्रीट वेंडर्स योजनाओं को प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर्स तक पहुंचाने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।
इस अवसर पर संजय चोपड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतवर्ष के सभी स्ट्रीट वेंडर्स को केंद्र सरकार के संरक्षण में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लक्ष्य वर्ष 2022 से बढ़ाकर 2024 तक किया गया है। रेड़ी पटरी वालों की इस प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर मैंने और मेरे साथियों ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य ग्रहण की है।
इस अवसर पर भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य आलोक मिश्रा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, भाजपा नेता ओमकार जैन, भाजपा नेत्री पूनम माखन, भाजपा नेता राहुल चौहान, भाजप नेता मयंक गुप्ता, भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते मुख्य कार्यकर्ताओ में राजेंद्र पाल, मनोज कुमार मंडल, जय सिंह बिष्ट, जय भगवान, लालचंद, भोला यादव, कामिनी मिश्रा, बबलू गुप्ता, शुभम सैनी, सुमित कश्यप, ऋषि पाल सिंह, विजय गुप्ता, तस्लीम अहमद आदि भाजपा में शामिल हुए।