हरिद्वार। हेट स्पीच मामले में गिरफ्तार किए गए जूना अखाड़े के महामण्डलेश्वर स्वमी नरसिंहानंद गिरि महाराज की जमानत मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने निरस्त कर दी।
बता दें कि छह दिन पूर्व स्वामी नरसिंहानंद गिरि महाराज को गिरफ्तार कर लिया गया था। जहां कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। आज उनकी जमानत अर्जी कोर्ट में पेश की गयी। अभियोजन पक्ष की ओर से रिंकू वर्मा ने पैरवी की। दलील सुनने ेके बाद कोर्ट ने नरसिंहानंद गिरि की जमानत को निरस्त कर दिया।

नरसिंहानंद गिरि की जमानत निरस्त


