हरिद्वार में बदला विद्यालयों का समय, 15 अक्टूबर तक इस समय से लगेंगी कक्षाएं

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के राजकीय, अशासकीय और निजी माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों के शीतकालीन समय में संशोधन किया गया है। अब 15 अक्टूबर तक सभी विद्यालय सुबह 7.45 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक संचालित होंगे।

प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने बताया कि पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 1 अक्टूबर से विद्यालयों का समय सुबह 8.45 बजे से अपराह्न 3.10 बजे तक निर्धारित किया गया था।

जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों, विभिन्न विद्यालयी संघों के अनुरोध तथा जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में समय-सारणी में संशोधन किया गया है। संशोधित व्यवस्था के तहत 15 अक्टूबर तक विद्यालय 7.45 बजे से 2.10 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संशोधित समय-सारणी 15 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। विद्यालय संचालन से संबंधित अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *