दैनिक राशिफल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन राशि के लिए दिव्य मार्गदर्शन प्रदान करता है।
@टैरो रीडिंग किसी भी परिस्थिति में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।
♈ मेष (21मार्च-19अप्रैल)
आज थोड़ा समय खुद के साथ बिताना आपके लिए लाभदायक रहेगा। बाहरी शोर से दूर होकर अपनी भावनाओं और लक्ष्यों को समझें। किसी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें, भीतर की आवाज़ आपको सही दिशा दिखा सकती है।
♉ वृषभ (20अप्रैल-20मई)
आज किसी पुराने चरण को छोड़कर नई शुरुआत करने का समय है। बदलाव शुरुआत में असहज लग सकता है, लेकिन वही आपके लिए आगे बढ़ने का रास्ता खोलेगा। पुरानी सोच और आदतों से बाहर निकलने की कोशिश करें।
♊ मिथुन(21मई-20जून)
आज किसी पुराने तनाव या निराशा का अंत होने का संकेत है। बीती बातों को बार-बार सोचकर खुद को परेशान न करें। जो समाप्त हो चुका है, उसे स्वीकार करें और धीरे-धीरे नई शुरुआत की ओर बढ़ें।
♋ कर्क(21जून- 22जुलाई)
आज घर, परिवार और आर्थिक मामलों पर आपका ध्यान रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह संभाल पाएँगे। दूसरों की देखभाल के साथ अपनी जरूरतों का भी ध्यान रखें और व्यावहारिक फैसलों को प्राथमिकता दें।
♌सिंह(23जुलाई-22अगस्त)
आज कुछ परिस्थितियाँ आपकी उम्मीद के अनुसार आगे नहीं बढ़ेंगी। इसे रुकावट समझने के बजाय थोड़ा ठहरकर स्थिति को नए नजरिए से देखें। धैर्य रखें, सही समय आने पर चीजें अधिक स्पष्ट हो सकती हैं।
♍ कन्या(23अगस्त -22सितम्बर)
आज स्पष्ट सोच और सही निर्णय लेने की जरूरत रहेगी। भावनाओं से प्रभावित हुए बिना परिस्थितियों को समझें। अपनी सीमाएँ स्पष्ट रखें और जरूरी बातों को सीधे, लेकिन शांत और सम्मानजनक तरीके से व्यक्त करें।
♎तुला(23सितम्बर-22अक्टूबर)
आज घर-परिवार या रिश्तों में खुशी और सकारात्मक माहौल बन सकता है। किसी उपलब्धि या छोटे सेलिब्रेशन का अवसर मिल सकता है। अपनों के साथ समय बिताएँ और इस सुखद ऊर्जा का आनंद लें।
♏ वृश्चिक(23अक्टूब-21नवंबर)
आज किसी कमी, अकेलेपन या आर्थिक चिंता को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है। खुद को अकेला न समझें। जरूरत पड़ने पर मदद माँगें और याद रखें कि कठिन परिस्थिति स्थायी नहीं होती।
♐ धनु (22नवंबर-21दिसंबर)
आज धीरे लेकिन लगातार आगे बढ़ने का दिन है। किसी काम में तुरंत परिणाम की उम्मीद न रखें। नियमित मेहनत, अनुशासन और सही योजना आपको लंबे समय में मजबूत और स्थिर परिणाम दिला सकती है।
♑
मकर(22दिसंबर-19जनवरी)
आज कोई नया अवसर आर्थिक या व्यावसायिक रूप से सामने आ सकता है। नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है, लेकिन निर्णय लेने से पहले व्यावहारिक पहलुओं को जरूर जाँचें। छोटा अवसर भी आगे चलकर बड़ा बन सकता है।
♒ कुम्भ(20जनवरी-18फ़रवरी)
आज कोई बात भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है या पुरानी चोट याद आ सकती है। भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें। खुद को समय दें और जल्दबाज़ी में कोई प्रतिक्रिया न दें।
♓
मीन(19फ़रवरी-20 मार्च )
आज नई ऊर्जा, उत्साह और किसी नए काम की शुरुआत का संकेत है। जो विचार लंबे समय से मन में है, उस पर पहला कदम उठाएँ। आत्मविश्वास रखें और अपनी रचनात्मक ऊर्जा को सही दिशा दें।
आप अपनी प्रतिक्रिया या प्रश्न यहां भेज सकते हैं:
📧 Email:
Sakshi D Khurana
Sakshigopalk2@gmail.com
9760260544


