17.29 करोड़ की जाली करेंसी मामले में रुड़की पहुंची NIA, एक हिरासत में

हरिद्वार। सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में मिली 17 करोड़ 29 लाख रुपये की जाली करेंसी के मामले में जांच का दायरा उत्तराखंड तक पहुंच गया है। शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में दबिश दी। टीम ने एक व्यक्ति से लंबी पूछताछ की और बाद में उसे अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।


मामला सहारनपुर के घंटाघर स्थित PNB की सोफिया मार्केट शाखा की करेंसी चेस्ट से जुड़ा है। जांच में करीब 17.29 करोड़ रुपये की करेंसी जाली मिलने के बाद मामले की जांच NIA को सौंपी गई थी।
जांच के सिलसिले में NIA पहले जगाधरी करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में सामने आए नामों और जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में टीम रुड़की पहुंची।


गंगनहर कोतवाली के एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि शनिवार को NIA की टीम रुड़की आई थी और एक व्यक्ति को अपने साथ लेकर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *