हरिद्वार। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में विभिन्न स्थानों पर मुकदमे दर्ज होने के बाद साध्वी कंचन भवानी ने पलटवार किया है। वायरल वीडियो में साध्वी ने कहा कि मुकदमे करवाने से सामने वालों का भय स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि वह मुकदमों से डरने वाली नहीं हैं।
साध्वी ने कहा कि अभी कुछ और राज्य बचे हैं, वहां भी मुकदमे दर्ज हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “हम अभी शांत बैठे हैं। जिस प्रकार शेर एक बार में ही अपना शिकार करता है, उसी प्रकार समय आने पर सबका जवाब दिया जाएगा।”
साध्वी ने आगे चंड-मुंड और शुंभ-निशुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका भी वही हश्र होगा। उन्होंने संकेत दिया कि वह फिलहाल पूरे मामले पर शांत हैं और समय आने पर अपना जवाब देंगी।
वीडियो में उन्होंने मुकदमों और पूरे विवाद को लेकर और भी कई बातें कही हैं। वीडियो में साध्वी कंचन भवानी ने क्या-क्या कहा, सुनिए।


