गाय से हैवानियत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, जमालपुर नहर पटरी से हुई गिरफ्तारी


हरिद्वार।
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद में गाय के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को सलेमपुर महदूद क्षेत्र में गाय के साथ दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली थी। इस संबंध में गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह, निवासी अशोक वाटिका, सलेमपुर महदूद की तहरीर पर रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल बताए जा रहे आरोपित राजू उम्र 38 वर्ष पुत्र सतीश, निवासी अत्मलपुर बौंगला, थाना बहादराबाद, हरिद्वार को जमालपुर नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *