चित्रगुप्त अखाड़े के नाम पर कथित धन वसूली के आरोप, सामने आए बैंक स्टेटमेंट

हरिद्वार। चित्रगुप्त अखाड़े के नाम पर कथित रूप से धन लिए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। कंचन भवानी की ओर से चक्रपाणि पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनका कहना है कि संत महासभा में चित्रगुप्त अखाड़े के नाम पर उनसे और उनके भक्तों से धन लिया गया।


दावा है कि इस संबंध में उनके पास बैंक स्टेटमेंट सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध हो रहे हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया जाएगा। उनका कहना है कि दस्तावेज सामने आने के बाद पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।


कहा कि लोगों के साथ भी चित्रगुप्त अखाड़े के नाम पर कथित तौर पर आर्थिक अनियमितता की गई है। उन्होंने संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *