जूना अखाड़े में आज होगी वाल्मीकि आचार्य पीठ व महामंडलेश्वर की घोषणा

हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े में आज एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि आचार्य महापीठ को विधिवत रूप से घोषणा कर वाल्मीकि आचार्य महामंडलेश्वर घोषित किया जाएगा।


यह घोषणा अखाड़े की परंपराओं एवं वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगी। कार्यक्रम में जूना अखाड़े के संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी।


संपूर्ण कार्यक्रम श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *