हैवानियत का अंजाम: दो मासूमों से दुष्कर्म का आरोपी दुकानदार 12 घंटे में गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजपुर में दो नाबालिग बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को घटना के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।


पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को पीड़ित बच्चियों के परिजनों की लिखित शिकायत पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 64, 65(2) बीएनएस तथा धारा 3(क)/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया और साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कर दी।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित अनुज वालिया (56 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम गढ़, पोस्ट ऑफिस गढ़मीरपुर, कोतवाली रानीपुर, को 6 जुलाई को गढ़मीर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित जनरल स्टोर एवं कन्फेक्शनरी की दुकान संचालित करता है और उसी दुकान में दोनों नाबालिग बालिकाओं के साथ वारदात करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *