१ – सूखे अंजीर को पानी में उबाल कर उसे अच्छी तरह मसलें। फिर इसका लेप करें। इससे गले के भीतर की सूजन दूर हो जाती है।
२ – सरसों, सहिजन के बीज, सन के बीज, अलसी, जौ, व मूली के बीज आदि को समान मात्रा में लेकर पीस लें। फिर लेप बनाकर टॉन्सिल के ऊपर लगाएं। आपको लाभ होगा।
३ – जलकुंभी की भस्म को सरसों के तेल में मिला कर लेप करने से पुराने से पुराने टॉन्सिल की सूजन ठीक हो जाती है।
४ – केलों के छिलके को निकाल कर गले के ऊपर बांधने से फायदा होता है।
५ – प्याज को घी में भूनकर पुल्टिस बांधने से दो – तीन दिन में ही कंठमाला ठीक हो जाता है।
६ – तीन – चार दिन की बासी खटटी छाछ में आक की जड़ पीस कर लेप करें। इससे दूषित रक्त व कफ पिघल कर निकल जाता है और गिल्टियां भी ठीक हो जाती हैं।
७ – मीठे मटठे में सोंठ का चूर्ण मिलाकर पीने से गिल्टियां ठीक हो जाती हैं।
८ – छाछ में काली मिर्च पीस कर लेप करने से गिल्टियों में लाभ होता है
Vaid Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760


