अभिनेत्री को धोखेबाज ‘बाबा’ की तलाश, डील की रकम को लेकर बढ़ा विवाद! नए खुलासों की चर्चा तेज

हरिद्वार। प्रदेश की राजनीति से जुड़े एक पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एक कथित अभिनेत्री इन दिनों एक स्वयंभू बाबा की तलाश में जुटी हुई है। चर्चा है कि किसी विवादित प्रकरण को शांत कराने के लिए हुई कथित डील की रकम समय पर न मिलने से अभिनेत्री नाराज बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कुछ माह पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने वाले एक मामले के दौरान अचानक एक बाबा की एंट्री हुई थी। बताया जाता है कि बाबा ने स्वयं को मध्यस्थ की भूमिका में प्रस्तुत करते हुए संबंधित अभिनेत्री को शांत कराने और विवाद को समाप्त करने का प्रयास किया था। उस समय बाबा ने अभिनेत्री को अपनी बेटी समान बताते हुए मामले के समाधान की कोशिश की थी।

सूत्रों का दावा है कि उक्त बाबा मूल रूप से देहरादून जनपद के एक क्षेत्र से जुड़े हैं और गृहस्थ जीवन जीने के बावजूद भगवा वस्त्र धारण कर धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते रहे हैं। हरिद्वार से उनका गहरा नाता है और अधिकांश वे हरिद्वार में ही देखे जाते रहे हैं। राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी अक्सर चर्चा का विषय रही है। परन्तु कुछ समय से बाबा गायब हैं।

अब चर्चा यह है कि विवाद को समाप्त कराने के लिए बाबा और अभिनेत्री के बीच कोई कथित आर्थिक समझौता हुआ था। आरोप है कि मामला शांत होने के बाद भी तय की गई रकम अभिनेत्री तक नहीं पहुंची। इसी वजह से अभिनेत्री नाराज है और बाबा से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, रकम की मांग किए जाने के बाद से बाबा गायब हैं। जहां पहले वे विभिन्न आयोजनों में सक्रिय नजर आते थे, वहीं हाल के दिनों में उनकी अनुपस्थिति को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि यदि जल्द ही कथित वादा पूरा नहीं हुआ तो अभिनेत्री सार्वजनिक रूप से कुछ नए खुलासे कर सकती है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *