उत्तराखंड: धामी सरकार की तीसरी सूची जारी, 6 नेताओं को सौंपे दायित्व

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की सरकार ने दायित्वधारियों की तीसरी सूची जारी करते हुए 6 नेताओं को विभिन्न आयोगों, बोर्डों और सलाहकार समितियों में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

नई नियुक्तियों में ओमवीर सिंह राघव, धीरेंद्र पंवार, भूपेंद्र कंडारी, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल रघुवीर सिंह भंडारी, रणजीत सिंह नामधारी और किरन शामिल हैं।

सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से विभागीय योजनाओं की निगरानी मजबूत होगी, जबकि राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक और सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति मान रहे हैं। पिछले तीन दिनों में जारी सूचियों के साथ दायित्वधारियों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *