उत्तराखंड के जलवायु-अनुकूल स्कूलों में बेहतर स्वास्थ्य परिणाम

हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस पर रेकिट के डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया ने उत्तराखंड में डेटॉल क्लाइमेट रेजिलिएंट स्कूल्स कार्यक्रम के सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित किया। उत्तराखंड सरकार के सहयोग से चार धाम क्षेत्र में संचालित यह पहल कैंपस, सहयोग और पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और जलवायु-अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देती है। एम्स ऋषिकेश ने चार जलवायु-अनुकूल और नौ सामान्य स्कूलों का मूल्यांकन किया। मुख्य निष्कर्ष इस प्रकार रहे:
छात्रों में हाथ धोने और स्वच्छता की आदतों में सुधार देखा गया।

  • 94.1% छात्र स्कूल में साबुन और पानी से हाथ धोते पाए गए।
  • हाथ धोने के सही तरीकों और स्वच्छता नियमों को लेकर जागरूकता बढ़ी।
  • 14.3% छात्रों ने स्वास्थ्य-संबंधी जीवन गुणवत्ता को औसत से बेहतर बताया।
  • छात्रों की उपस्थिति लगातार अच्छी रही।
  • इंटरवेंशन स्कूल्स में बैक्टीरियल या पैरासिटिक इंफेक्शन के मामले नहीं मिले।
    अध्ययन में पाया गया कि बच्चे स्कूल में सीखी गई स्वच्छता आदतों को घर और समुदाय तक भी ले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *