हरिद्वार। एसएसपी ने जनपद में देर रात पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन उप निरीक्षकों और एक अपर उप निरीक्षक के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादलों की सूची इस प्रकार है
उप निरीक्षक अनिल सिंह बिष्ट को सिडकुल चौकी से कोतवाली रानीपुर भेजा गया है।
उप निरीक्षक जय सिंह राणा को झबरेड़ा से सिडकुल चौकी में तैनाती दी गई है।
उप निरीक्षक अर्जुन कुमार को चौकी सुमन नगर रानीपुर से कोतवाली झबरेड़ा भेजा गया है।
अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार को कोतवाली ज्वालापुर से चौकी सुमन नगर में नियुक्त किया गया है।
एसएसपी द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


