बस अड्डे में बेंच पर बैठे-बैठे युवक की मौत

उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन में बेंच पर बैठे-बैठे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे देख पास बैठे यात्री हक्के-बक्के रह गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना स्टेशन परिसर की है। घटना बृहस्पतिवार की सुबह की बताई जा रही है। मृतक की पहचान नथुवाखान, सुयालगांव निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र सिंह बस स्टेशन परिसर में एक बेंच पर बैठा हुआ था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पास बैठे लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे घबरा गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना से पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और रोडवेज कर्मचारियों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा को दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *