डायबिटीज मरीजों के लिए अपने शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए डाइट पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। आप अगर अपनी प्लेट में इन सुपरफूड्स को जगह देते हैं तो इनकी मदद से डायबिटीज रिवर्स हो सकती है।
डायबिटीज एक ऐसी मेडिकल स्थिति है, जिसके बारे में अधिकतर लोग अवेयर रहते हैं। इसमें शरीर में ब्लड शुगर (ग्लूकोज) लेवल बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि या तो आपका शरीर पर्याप्त इंसुलिन (हार्मोन) नहीं बना पाता है या फिर इसका सही से उपयोग नहीं कर पाता है।
बढ़े हुए शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए डाइट का सही होना बेहद जरूरी है। डॉक्टर भी शुगर रोगियों को आहार में ऐसे फूड्स को शामिल करने की सलाह देते हैं, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो, जिनमें फाइबर अधिक और शुगर कम हो, जो आपके शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने का काम करेंगे। साथ ही यह खाद्य पदार्थ डायबिटीज को रिवर्स भी कर सकते हैं।
अगर आपको अपने शुगर लेवल को मैनेज करना है और डायबिटीज की स्थिति को रिवर्स करना है तो इन फूड आइटम्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
1:- आंवला
डायबिटीज मरीजों के लिए आंवले का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं,जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
2:- फूलगोभी
फूलगोभी कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है। साथ ही वे अल्फा लिपोइक एसिड से भरपूर होते हैं,जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
3:- क्विनोआ
इसके अलावा अगर आप या आपके घर में कोई डायबिटीज का मरीज है तो उसे आप क्विनोआ खिला सकते हैं। क्योंकि यह कम ग्लाइसेमिक अनाज है। जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता है।
4:- चिया सीड्स
इसके अलावा आप डाइट में चिया सीड्स को भी शामिल कर सकते हैं। यह घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो इंसुलिन प्रतिरोध से निपटने में आपकी मदद कर सकता है।
5:- अमरूद
अगर आपको फल खाने का शौक है तो अमरूद एक ऐसा फल है,जिसका आप सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने की वजह से यह शरीर में शुगर स्पाइक की वजह नहीं बनता है। साथ ही इसमें विटामिन सी भी काफी अधिक होता है,जो ब्लड शुगर को मैनेज करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
6:- ब्रोकली
ब्रोकली डायबिटीज पेशेंट के लिए एक सुपरफूड है। इनमें क्रोमियम की मात्रा अधिक होती है। यह आपके ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म का समर्थन करने में आपकी सहायता कर सकता है।
Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact: – 9897902760


