हरिद्वार । उत्तराखण्ड गन्ना पर्यवेक्षक संघ के निवार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र डबराल को अध्यक्ष और कृष्णपाल चौहान को महा मंत्री के रूप मे चुना गया ।
यहां एक आश्रम में आयोजित उत्तराखण्डगन्ना पर्यवेक्षक संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की देखरेख में सम्पन्न हुए प्रान्तीय चुनाव में कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुरेश चन्द्र डबराल को पुनः दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया, जबकि महामंत्री के रूप में कृष्णपाल चौहान को निर्विरोध चुना गया।
इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मौ युनुस कोषाध्यक्ष, जयकुमार, संयुक्त मंत्री रवि कुमार सैनी, सम्प्रेक्षक अविनाश और अदरीश अहमद को संगठन मंत्री चुना गया। अधिवेशन को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष रमन सैनी एवं अन्य साथियों का विशेष योगदान रहा ।


