नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

विनोद धीमान

हरिद्वार। कोतवाली लक्सर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की फिराक में थाए लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उसे सुल्तानपुर क्षेत्र से दबोच लिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को सुल्तानपुर आमदपुर निवासी एक रूबी नामक महिला ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस के युवक सोहन ने उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर गाली.गलौज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों और भागने के रास्तों पर निगरानी रखते हुए मैनुअल व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 27 फरवरी 2026 को आरोपी को सुल्तानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।


प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोष्यारी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रियंका नेगीए कांस्टेबल किशोर नेगी तथा महिला कांस्टेबल सरस्वती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और पीड़िता को आवश्यक कानूनी व चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *