हरिद्वार। रविदास जयंती के उपरांत ग्राम बिनारसी में 02 व्यक्तियों की मृत्यु मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर व वरिष्ठ उप निरीक्षक को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी किए गए हैं।
इससे पहले एसएसपी ने चौकी प्रभारी और एक एसएसआई के अलावा एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया था। इस मामले में डीजीपी का भी सख्त रुख है।


