फर्जी शंकराचार्यों और कालनेमियों के खिलाफ दिग्विजय यात्रा निकालेंगे स्वामी गोविन्दानंद

हरिद्वार। देश में कुकुरमुत्तों की तरह पनप रहे फर्जी शंकराचार्यों और कालनेमि भगवाधारियों के खिलाफ स्वामी गोविन्दानंद सरस्वती महाराज दिग्विजय यात्रा का आरम्भ करने जा रहे हैं। यह यात्रा कर्नाटक प्रदेश के हंपी स्थित पंपा सरोवर किष्किन्धा से शुरू होगी।


स्वामी गोविन्दानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि इस यात्रा के शुभारम्भ का पंपापुर किष्किन्धा से आरम्भ करने का एकमात्र मकसद यह है कि जिस प्रकार से हुनमान जी ने कालनेमि का पता लगाकर उसको यमपुरी पहुचाया, उसी प्रकार से यह यात्रा फर्जी शंकराचार्यों और कालनेमि बने घूम रहे संतों का पर्दाफाश करेगी।


स्वामी गोविन्दानंद सरस्वती ने बताया कि 23 फरवरी बसंत पंचमी के दिन इस यात्रा का श्रीगणेश कर दिया गया है। जनवरी माह में ही यात्रा गिग्विजय के लिए प्रस्थान करेगी। और देश भर में इस यात्रा के माध्यम से कालनेमियों को उजागर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थान-स्थान पर पत्रकार वाताओं के माध्याम से फर्जी शंकराचार्यों और कालनेमियों की करतूतों को सनातन धर्मावलम्बियों को अवगत कराने का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *