उत्तराखंड में 15 IPS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

उत्तराखंड में 15 IPS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। जिसके तहत विम्मी सचदेवा रमन से पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय से ले लिया है।
नीरू गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस का चार्ज दिया है।
कृष्ण कुमार वीके से पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी विभाग को ले लिया है।
मुख्तार मोहसिन को पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी का भार दिया है।
करन सिंह नगन्याल को पुलिस महानिरीक्षक कारागार बनाया है।
अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी का चार्ज सौंपा है।
नीलेश आनंद भरणे को महानिरीक्षक पीएसी बनाया है।
सुनील कुमार मीणा से पुलिस महानिरीक्षक जीआरपी विभाग ले लिया है।
योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय विभाग सौंपा है।
निवेदिता कुकरेती को पुलिस उप महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया है।
तृष्टि भट्ट को पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रामचंद्र राजगुरू को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक एटीएस का जिम्मा सौंपा है।
हरीश वर्मा को सेनानायक 40वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सचिव शैलेश बगौली ने सभी अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण कर प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *