हरिद्वार। श्री पंच दश नाम आवाहन अखाडे की आज एक बैठक हुई। बैठक में अखाडे की नई बिल्डिंग का 2 अप्रैल 2026 को उद्घाटन किया जाना तय हुआ। इसके साथ की अखाड़े के आंतरिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

अखाड़े के श्री महंत सत्य गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीन उपाध्यक्ष श्री महन्त सुन्दर पुरी 16 मढी, श्री महन्त जय विजय भारती 4 मढी व श्री महन्त अवधुत गिरी 14 मढी बनाए गए। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सभी का स्वागत किया गया।


