हरिद्वार। हरिद्वार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 6 अगस्त सुबह 7 बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार करते हुए खतरे के निशान को लगभग छू रहा है। बाढ़ का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचाया है।
इस समय गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 294 मीटर से मात्र 15 सेंटीमीटर नीचे 293.85 पर बह रहा है जिससे कुछ निचले स्थानों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। गंगा के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है।