जानिए, नारियल तेल एवं कपूर के लाभ

नारियल तेल यूं तो सेहत और त्वचा के लिए बेहद लाभदायक है। लेकिन कपूर के साथ नारियल तेल का संगम किसी जादू से कम प्रभाव नहीं करता।

नारियल और कपूर का मिश्रण बनाना
मुंह पर, नारियल तेल और कपूर का प्रयोग करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले आधा कप नारियल तेल लेना है। फिर इसमें दो चम्मच कपूर को बारीक पीसकर डाल देना है। इन दोनों वस्तुओं को अच्छी तरह मिश्रित कर लें। अब इस मिश्रण को हाथ में लेकर अपने मुख पर लगाएं और हल्के हाथ से मालिश करें। आप इसका प्रयोग रात को सोने से पहले कर सकते हैं।

इस मिश्रण के प्रयोग के दस लाभ होते हैं

1:- एलर्जी
त्वचा पर किसी भी तरह की एलर्जी हो या फिर फंगस, नारियल के तेल में कपूर को मिश्रित करें और संबंधित स्थान पर लेप करें। एक ही बार प्रयोग से , आप इसका प्रभाव देख सकते हैं।

2:- पिंपल्स
त्वचा पर किसी भी कारण से होने वाले पिंपल्स पूरी त्वचा पर फैलकर उसे खराब कर सकते हैं। इस पर नारियल तेल और कपूर का लेप लगाएं और स्वयं असर देखें कि पिंपल्स कम होते जाएंगे।

3:- डैंड्रफ
बालों में, डैंड्रफ से परेशान हैं, तो नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाएं और सिर की त्वचा पर ऊंगलियों के पोरों से मालिश करें। जल्दी ही आपकी यह समस्या भी नष्ट हो जाएगी।

4:- झाइयां
त्वचा पर किसी प्रकार के दाग या झाइयां होने पर आप नारियल तेल में कपूर डालकर मालिश कर सकते हैं। यह त्वचा की हर समस्या के लिए एक बढि़या समाधान है।

5:- खुजली
त्वचा में, खुजली होने पर, यह तरीका बहुत ही जल्द प्रभाव करता है। बस त्वचा पर इसकी अच्छी तरह से मालिस करें और सभी सूक्ष्म बैक्टीरिया के साथ खुजली से भी मुक्ति पाएं।

6:- एडियां का फटना
एक टब में गुनगुना गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा कपूर का तेल डालें। अब इसमें कुछ देर अपने पैरों को डुबोकर बैठ जाएं। इससे आपकी एडि़यां स्वच्छ हो जाएंगी और फटी एडि़यां भी जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। यदि आपके पैरों में कोई संक्रमण या फंगस लगा हो, तो भी ऐसा करने से फंगस व संक्रमण हट जाएंगे और साथ ही दर्द से भी आराम मिलेगा।

7:- बालों का झड़ना
कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं और झड़ना भी रुक जाते हैं। इसके लिए, कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे से 1 घंटे बाद बाल धो लें।

8:- शरीर दर्द
अंदरुनी दर्द में भी कपूर का यह तेल बेहद प्रभावकारी औषधि है। शरीर के किसी भी भाग में दर्द होने पर कपूर का यह तेल हल्का गुनगुना कर उस स्थान पर मालिश करने पर दर्द से राहत मिलती है।

9:- तनाव की स्थिति में
तनाव कम करने के लिए कपूर का तेल लाभदायक होता है। इसे माथे पर लगाना या फिर बालों में इसकी मालिस करने से तनाव कम होता है।

10:- त्वचा के निशान
त्वचा में, यदि कोई जले या कटे का निशान हो, तब भी कपूर का तेल, उस भाग पर लगाने से, निशान हल्के होते चले जाएंगे।

सावधानी:-
कपूर और नारियल के तेल का प्रयोग करने से आपको उपरोक्त समस्या से राहत मिल सकती है। लेकिन, इसका बिना सोचे-समझे प्रयोग, आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कपूर आंखों और त्वचा पर जलन भी कर सकता है। इसलिए इसे लगाने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करें। अगर पैच टेस्ट करने के बाद आपको कोई जलन आदि न हो तो आप इसे प्रयोग कर सकते हैं।

Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar

Website: – https://adarshayurvedicpharmacy.in
Facebook – Https://www.Facebook.Com/adarshpharmacy
Instagram – https://www.instagram.com/adarshayurvedicpharmacy
Email:- aapdeepak.hdr@gmail.com
Contact:9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *