स्नान पर्व पर भगदड़ में 17 की मौत की खबर, सैकड़ों घायल

प्रयागराज। मोनी अमावस्या स्नान पर्व संगम घाट पर भगदड़ मचने के कारण 17 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जबकि हादसे में सैकड़ो लोग घायल बताए गए हैं। 50 गंभीर बताए गए हैं। प्रशासन की अपील पर भीड़ को देखते हुए अखाड़े का स्नान कैंसिल हो सकता है। हादसा रात 2 बजे के करीब हुआ। इसके संबंध में श्री पंचायती अखाड़ा निरंजन ने स्नान कैंसिल करने की संभावना जताई है। उन्होंने अपने सभी सन्यासियों, मंडलेश्वरों भक्तों से स्थिति को देखते हुए निर्णय लेने के लिए कहा है।उन्होंने कहा कि हालात का जायजा लेते हुए स्नान किया जाएगा या नहीं इसका निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *