हरिद्वार। चुनाव लड़ने के लिए जरूरी जानकारी छिपाना एक महिला पार्षद प्रत्याशी के लिए भारी पड़ सकता है। पार्षद बनने के चक्कर में महिला प्रत्याशी ने अपने तीसरे बच्चे की जानकारी भी छिपा ली। ज्वालापुर से पार्षद प्रत्याशी भी इसकी चपेट में आ गई और उसका पर्चा रिटर्निंग अधिकारी ने खारिज कर दिया।
अब पार्टी भी तीन बच्चों वाली महिला प्रत्याशी पर अनुशासन का डंडा फिराने की तैयारी में है। पर्चा खारिज होने से जहां महिला की फजीहत हुई वहीं पार्टी की भी महिला नेत्री ने किरकिरी करवा दी।
महिला नेत्री ने जानकारी छिपायी, किन्तु विरोधियों ने सत्य उजागर कर महिला के अरमानों पर पानी फेर दिया।