5 व 6 नवम्बर को गंगोत्री, यमुनोत्री व 20 को बदीनाथ मंदिर के बंद होगे कपाट

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए कपाट बंद होने की तिथि दोनों मंदिर समितियों की ओर से तय की गई है। यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर 6 नवंबर को शीतकाल के 6 माह के लिए बंद हो जाएंगे। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 5 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर 6 माह के शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, 20 नवंबर को भगवान बदरी विशाल के कपाट विधि विधान से बंद किये जाएंगे। जबकि 20 नवम्बर को बदरीनाथ के कपाट बंद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *