कुछ घरेलू चमत्कारिक प्रयोग से रोगों का निवारण

दांतों के दर्द निवारक प्रयोग
दांतों के दर्द होने पर एक चुटकी हल्दी , एक चुटकी काला नमक व पांच बुँदे सरसों के तेल की मिलाकर दांतोंमें हल्के से अच्छी तरह मालिश किया करे |

मसूड़ों में सुजन व दर्द निवारक प्रयोग

  1. सेंधा नमक पिसा , मीठा सोडा एक – एक ग्राम को सौ ग्राम पानी में उबाले |फिर कम गरम पानी से प्रात : शाम को कुल्ला करे |
  2. अदरक के रस में नमक पिसा मिलाकर प्रात : शाम को मसूड़ों पर मले |

कब्ज निवारक कुछ प्रयोग

  1. सामान्य कब्ज में 8 -10 दाने मुनक्का को दूध में उबाल ले | रात को सोने से पहले मुन्नका अच्छी तरह चबाकर दूध खाकर ऊपर से यह दूध पी ले | प्रातः दस्त साफ़ होगा |
  2. कब्जियत की शिकायत हो तो रात्रि में सोते समय आंवला चूर्ण तीन ग्राम को शहद के साथ ले | प्रात : उठकर ताम्बे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए | भुने हुए चने छिलके सहित एवं रेशेदार सब्जी ज्यादा से ज्यादा खानी चाहिए | सामान्य कब्ज की समस्या समाप्त होगी |
  3. दो बड़े पीले पके संतरे का रस प्रातः नाश्ते से भी पहले पीये| एक हफ्ते लगातार लेना हें | पुराना से पुराना कब्ज दूर हो जाएगा |
  4. दो -तीन चुटकी अजवायन का चूर्ण में काला नमक स्वादानुसार मिलाकर इसे मठ्ठे में मिलाकर घूंट -घूंट कर लगातार 5-7 दिन पीने से कब्ज से मुक्ति मिलतीहें |

एसिडिटी निवारक प्रयोग

  1. भयंकर से भयंकर एसिडिटी होने पर आपको एसिडिटी केअनुसार ढाई से पांच ग्राम कच्चा जीरा ही चबा – चबाकर खाना हें | फिर इसके दस मिनट के बाद गुनगुना पानी पी ले | आपकी यह समस्या नरारद ही हो जायेगी |

खट्टी डकारे निवारक प्रयोग
अपच होने पर यदि खाया आहार देर तक न पचे तो खट्टी डकारे आने लगती हें | इसको ठीक करने के लिए बहुत सरल उपाय हें |

एक चम्मच ( tea -spoon ) राई इसे सात – आठ दाने मेथी दाना पानी के साथ निगल जाए , खट्टी डकारे बंद हो जायेगी | जरुरत पड़े तो एक बार और ले लें |
Dr.(Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *