हरिद्वार। प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में दो दिवसीय चलने वाले गुरू पूर्णिमा महोत्सव का समापन आज गुरु पूजन के साथ हुआ। इस दौरान अनेक गणमान्य लोगांे ने महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश का आशीर्वाद लिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान मे सभी ने आश्रम में वृक्षारोपण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर ने एक पत्र और पुष्पगुच्छ और फलांे की टोकरी भंेट का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर आए हुए भक्तो को संबोधित करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा कि गुरू बिना ज्ञान संभव ही नहीं है। धार्मिक सामाजिक राजनैतिक हर कार्य के लिए गुरू का होना बहुत जरूरी है। गुरू ही आपको ईश्वर के या आपकी मंजिल की ओर जाना चाहते हैं, उसका मार्ग दिखाता ह।ै गुरू मार्ग में आने वाली बधाओं का हल भी बताते हैं। पूर्व से ही देश की हर व्यवस्था को गुरू की प्रेरणा से चलाया जाता रहा है और गुरू के बिना मंजिल पाना तो दूर की बात है। इसलिए जीवन मे गुरू का होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहाकि पहले राजा-महाराजा भी सभी छोटे-बड़े निर्णयो में गुरू से ही परामर्श लेते थे, और भारत तब सोने की चिड़िया रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कहा कि जीवन के हर हिस्से मे गुरू का महत्व सब से ऊपर है। हमारे पहले गुरू हमारे माता-पिता, फिर हमको शिक्षा देने वाले अध्यापक, फिर हम जिस भी कार्य को करते हैं उसमंे भी हमारे गुरू ही हमको सही मार्ग दिखाते हैं, इसलिए गुरू का स्थान जीवन मंे सबसे ऊपर है। संत हमारे जीवन के हर हिस्से में सबसे ऊपर का महत्व रखते हैं।
संचालन प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल संजीव चौधरी ने किया। महोत्सव में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, विधायक रुड़की प्रदीप बतरा, पूर्व मेयर ऋषिकेश अनीता ममगई, पूर्व राज्य मंत्री सुनील भराला, पूर्व मेयर रुड़की गौरव गोयल, आप नेता नरेश शर्मा, भाजपा नेता विकास तिवारी, भाजपा नेता हरजीत सिंह, डॉ विशाल गर्ग, एड़ राजकुमार, विनीत धिमान, संगीता बंसल, हरविंदर सिंह, अरविन्द कुमार, संजीव कुमार, पुष्पेन्द्र गुप्ता आदि सैकडांे धार्मिक, राजनीतिक, व्यापारिक व सामाजिक हस्तियों ने महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश का आशीर्वाद लिया।


