अखाड़े से निष्कासित मंदाकिनी पुरी के सहयोगी अश्विनी चौधरी ने किया सरेंडर, रिमांड पर भेजा

हरिद्वार। महामण्डलेश्वर की उपाधि दिलाने के नाम पर धोखाधड़़ी करने की आरोपित अखाड़े से निष्कासित महामण्डलेश्वर मंदाकिनी पुरी के सहयोगी हरिद्वार निवासी अश्विनी चौधरी ने गुरुवार को उज्जैन की अदालत में सरेंडर कर दिया। जहां से न्यायालय ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर महाकाल थाना पुलिस को सौंप दिया।


विदित हो कि निष्कासित महामण्डलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने महामंझलेश्वर की उपाधि दिलाने के नाम पर कई लोगों के साथ रुपये लेकर धोखाधड़ी की थी। महंत स्वामी सुरेश्वरानंद पुरी उज्जैन निवासी से श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में महामण्डलेश्वर की उपाधि दिलाने के नाम पर मंदाकिनी पुरी ने 7.50 लाख रुपये लिए थे। इस संबंध में 6 मई को चिमनगंज थाना पुलिस ने मंदाकिनी पुरी व उनके सहयोगी हरिद्वार के ग्राम गाडोवाली निवासी अश्विनी चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।


वहीं जयपुर के महामण्डलेश्वर स्वामी नर्मदाशंकर पुरी महाराज से आचार्य महामण्डलेश्वर की उपाधि दिलाने के नाम पर 8.92 लाख रुपये लिए थे। इस मामले में 10 मई को महाकाल थाने में मंदाकिनी पुरी व उनके सहयोगी अश्विनी चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। मंदाकिनी पुरी को गिरफ्तार करने के बाद से पुलिस अश्विनी चौधरी की तलाश में जुटी थी। जिसको गिरफ्तार करने के लिए एमपी पुलिस हरिद्वार भी आई थी। गुरुवार को अश्विनी चौधरी ने उज्जैन पहुचंकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने आरोपिता को दो दिन की रिमांड पर महाकाल थाना पुलिस को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *