हरिद्वार। आसमान से बरस रही आग के कारण भीषण गर्मी से परेशान लोगों को लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए शीतल पेय वितरित किया। शरबत को पीकर लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की।
बता दें कि संजय गुप्ता द्वारा गर्मी के इस मौसम में लोगों को शरबत पिलाकर राहत देने का कार्य विगत एक सप्ताह से लगातार जारी है, जिसके चलते आज फिर उन्होंने कनखल स्थित चौक बाजार में शरबत वितरित किया। इस दौरान संजय गुप्ता ने कहा कि लोग गर्मी से परेशान है, इसलिए लोगों को राहत मिले उन्होंने शरबत वितरण का कार्य जारी रखा हुआ है। उनका कहना था कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना ईश्वर सेवा के समान हैं, इसलिए प्रत्येक जीव में वह ईश्वर का रूप देखकर उनकी सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि शरबत ग्रहण कर लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। शरबत वितरण का यह कार्य जारी रहेगा।


