प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सम्मान दिलाने का काम कियाः नयाब सिंह
हरिद्वार। चुनावी समर अब अपने पूरे शबाब पर आना शुरू हो गया है। जहां प्रत्याशी लगातार जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं, तो वहीं स्टार प्रचारकों की भी धुंआधार रैलियां हो रही हैं। बीते रोज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रैली कर चुनावी माहौल को गर्माया। अब योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी जनपद हरिद्वार में रैली करंेगी। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में स्टार प्रचारक के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लक्सर के भोगपुर में स्थित आशादई डिग्री कालेज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए यहां पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित किया और लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील की।
बता दें कि लक्सर का ग्रामीण क्षेत्र ज्यादातर सैनी समाज बाहुल्यक क्षेत्र है और ज्यादातर भाजपा समर्थक हैं। समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारक के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को मैदान में उतारा। पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद पूर्व विधायक संजय गुप्ता और सुशील चौहान व राज्य मंत्री कल्पना सिंह सैनी ने राम मंदिर चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए जनहित कार्यों की सरहाना की और प्रधानमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत देश एक विकसित देश की श्रेणी में आ गया है। भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पूरे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जब रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान 23000 भारतीय यूक्रेन में फंस गए थे तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस को सीज फायर कराकर 23000 भारतीयों को भारत वापस लाने का काम किया। प्रधानमंत्री देश को मजबूत दिशा में ले जाने का काम कर रहे हैं। पहले लोग पत्थरबाजी करते थे, लेकिन अब किसी की पत्थरबाजी करने की हिम्मत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देश को सम्मान देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं के चूल्हे तक गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया है। देश को कई बड़े रेलवे ट्रैक बड़े सड़क मार्ग को नरेंद्र मोदी की देन है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा आज भाजपा देश को संवार रही है और देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया 400 पर का लक्ष्य हमें ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा के पक्ष में करके पूरा करना है। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
इससे पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, कल्पना सैनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील चौहान, विधानसभा प्रभारी आदेश सैनी और वरिष्ठ भाजपा नेता शेषराज सैनी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी,कार्यक्रम संचालक शेषराज सैनी, महिपाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंकित कश्यप, ऋषिपाल कश्यप,बाबूराम सैनी, रामकुमार सैनी, दिनेश सैनी, अरविंद सैनी, राम कुमार सैनी, संजय सैनी, देशराम सैनी, सागर सैनी, दीपक सैनी, राजवीर सैनी, ऋषि पाल कश्यप, सुशील चौहान, प्रवीण सैनी, विधानसभा प्रभारी आदेश सैनी, विक्रम भुल्लर आदि समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।