दुष्कर्म का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने भाजपा नेता कमल रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। रावत की गिरफ्तारी से पहले ही भाजपा ने आरोपी को पार्टी से निकाल दिया था। 29 दिसंबर को रावत पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा।

पुलिस ने इस मामले में बताया है कि आरोपी को उत्तराखंड के चंपावत से 31 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गिरफ्तारी देर शाम को हुई। पुलिस अधिकारी योगेश उपाध्याय ने कहा कि रावत पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप है। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट और संबंधित पोक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा के चंपावत जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ने बताया कि रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।


नाबालिग लड़की के परिजनों के मुताबिक भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी मेंबर कमल रावत जो पूर्व में छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुका है। उसने लड़की को बहला फुसला कर उसका शारीरिक शोषण किया। साथ ही उसे इस बात को किसी को ना बताने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। जिससे परेशान होकर लड़की ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ चंपावत कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *