श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में श्री हनुमान कथा 31 से

हरिद्वार। श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आश्रम के पूर्व परमाध्यक्ष ब्रह्मलीन स्वामी हंस प्रकाश महाराज के 11वें निर्वाणोत्सव पर श्री हनुमान कथा का आयोजन किया जा रहा है।


कथा व्यास अरविन्द भाई ओझा के श्रीमुख से कथा का शुभारम्भ 31 दिसम्बर को होगा। कथा की पूर्णाहुति 4 जनवरी को होगी। कथा आरम्भ से पूर्व विशाल कलश यात्रा का आयोजन होगा। कथा के दौरान कई वरिष्ठ संतों का आशीर्वचन भी भक्तों को प्राप्त होगा।


स्वामी हंस प्रकाश महाराज के निर्वाण दिवस 5 जनवरी को प्रातः संतों के आशीर्वचन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। जिसमें संत, राजनेता व भक्तगण सम्मिलित होंगे। इस आशय की जानकारी आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने देते हुए सभी से श्री हनुमान कथा श्रवण कर जीवन सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *