हरिद्वार। प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के अध्यक्ष स्वमी रामानंद सरस्वती महाराज ने महंत रूपेन्द्र प्रकाश पर प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कूटरचना कर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
स्वमी रामानंद सरस्वती महाराज ने आरोप लगाते हुए कहाकि फर्जी महंताई व वसीयत के बल पर प्रशासन से मिलीभगत कर आश्रम पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिट फंड सोसायटी द्वारा संस्था की नियमावली में वसीयत व महंताई देने का प्रावधान नहीं है। कहाकि सभी स्थानों पर फर्जी नाम चढ़वाने के मामले में उनके द्वारा न्यायालय में वाद दायर किया था। जिसके बाद से उन्हें महंत रूपेन्द्र प्रकाश द्वारा मारने की धमकी दी जाने लगी। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार से प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के फर्जीवाडे की तत्काल सीबीआई जांच की जाए तथा कूटरचना कर आश्रम पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही हो।

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम पर कब्जा करने का स्वमी रामानंद ने लगाया आरोप


