दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी अखाड़े में किया गया शस्त्र पूजन
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी कनखल में आज विजयदशमी का पर्व शस्त्र पूजन के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अखाड़े के पंच परमेश्वर श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, पंचों के महंत श्रीमहंत अखिलेश्वर भारतीय महाराज, श्रीमहंत कमल पुरी महाराज के सानिध्य में विधि विधान के साथ पंडित अवधेश शर्मा जी के आचार्यत्व में शस्त्र पूजन किया गया। शस्त्र पूजन में अखाड़े के देव रूप सूर्य प्रकाश व भैरव प्रकाश भलों के साथ आधुनिक व प्राचीन शास्त्रों का पूजन किया गया।

इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में शस्त्र पूजन की प्राचीन परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर्व असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इस दिन शस्त्र पूजन का विधान है और प्राचीन और पंचायत या अखाड़ा महानिर्वाणी अपनी इस प्राचीन परंपरा को कायम रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि संतों ने जब-जब देश पर विपत्ति आई तब तब शास्त्रों के साथ शास्त्र उठाकर देश की रक्षा के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश में मुगल आक्रांताओं से लेकर अंग्रेजों तक और अन्य समय पर संतों ने शास्त्र उठाकर देश की रक्षा के लिए कार्य किया और सनातन की रक्षा की इस अपना सर्वस्य न्योछावर किया।

इस अवसर पर लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने भी शस्त्र पूजन में हिस्सा लेकर सुख समृद्धि की कामना की। शस्त्र पूजन के अवसर पर श्रीमहंत कमलापुरी महाराज, श्रीमहंत विनोद गिरी उर्फ़ हनुमान बाबा, थानापति ज्ञान भारती, सूर्य मोहन गिरी, मणिपुरी महाराज, थानापति चंद्र मोहन, श्रीमहंत राघवेंद्र गिरी, श्री महंत रामगिरी समेत अखाड़े के श्रीमहंत, महंत, कारोबारी, थानापति, नागा संन्यासी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


