मुंह और जीभ के छाले के लिए रामबाण संजीवनी

मुंह के छालांे की समस्या दिखने में जितनी छोटी हैं उतनी ही अधिक कष्टदायी हैं। अक्सर तीखा और रुक्षण भोजन करने से या कब्ज की समस्या के कारण ये समस्या हो जाती है। अगर आपको कब्ज रहती हैं तो पहले अपनी कब्ज का इलाज कीजिये। क्यूंकि छालांे को सही कर लोगे तो कब्ज के कारण ये समस्या फिर से उत्पन्न हो जाएगी।

आइये जाने अब छालो के लिए विशेष रामबाण घरेलु नुस्खे।

छोटी हरड़ः-

छोटी हरड़ को बारीक पीसकर छालांे पर लगाने से मुंह तथा जीभ के छालों से छुटकारा मिलता हैं तथा मुखपाक मिटता हैं। जो छाले किसी भी दवा से ठीक नहीं हो रहे हो तो इस दवा के लगाने से निश्चय ही ठीक हो जायेंगे।
अगर ये प्रयोग ना कर सके तो ये नीचे लिखे प्रयोग भी कर सकते हो।

1:- रात को भोजन के बाद एक छोटी हरड़ चूसे। इस से आमाशय और आंतडि़यों के दोषांे के कारण महीनांे ठीक ना होने वाले मुंह व जीभ के छाले ठीक हो जाते हैं। हरड़ को चूसते रहने से पाचक अंग शक्तिशाली बन जाते हैं, पेट के कीड़े भी नष्ट होते हैं।

2:- तुलसी की चार पांच पत्तियां नित्य सुबह और शाम चबाकर ऊपर से दो घूँट पानी पिए। मुंह के छाले व् मुंह की दुर्गन्ध दूर होती हैं। चार पांच दिन खाए।

3:- दो ग्राम भूना हुआ सुहागा का बारीक चूर्ण पंद्रह ग्राम ग्लिसरीन में मिलाकर रख ले। दिन में दो तीन बार मुंह एवं जीभ के छालो पर लगाये। शीघ्र लाभ होगा।

बच्चो के मुंह के छाले
मिश्री को बारीक पीसकर उसमे थोड़ा सा कपूर मिलाकर मुंह में लगाये या भुरकाये। (मिश्री 8 भाग, कपूर 1 भाग) इस से मुंह के छाले और मुंहपाक मिटता है। यह दवा बच्चों के मुंह के आने पर बहुत लाभकारी हैं।

सहायक उपचार
टमाटर के रस में ताजा पानी मिलकर कुल्ली करने से मुंह, होंठ और जीभ के छाले दूर हो जाते हैं। जिसे बार-बार मुंह में छाले होते रहते हैं, उसको टमाटर अधिक खाने चाहिए।

Dr.(Vaid) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar, aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *