कांग्रेस अंग्रेजों की पार्टीः संजय गुप्ता

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व लक्सर क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने विपक्ष द्वारा इंण्डिया नाम से गठबंधन बनाए जाने पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।


संजय गुप्ता ने कहाकि ईस्ट इण्डिया कंपनी ने हिन्दुस्तान पर 200 वर्षों तक राज किया और गुलाम बनाए रखा। कहाकि कांग्रेस भी अंग्रेजों की पार्टी है। कांग्रेस की विचारधारा सदैव हिन्दुस्तान व हिन्दुस्तानियों के खिलाफ रही है। कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के 60 वर्षों के शासनकाल में हिन्दू और हिन्दुस्तान को बर्वाद करने की हर प्रकार से साजिश रची गई।
पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहाकि कांग्रेस व विपक्षी दलों का गठबंधन इण्डिया इसी विचारधारा का अंग है।

उन्होंने कहाकि विपक्ष जिस प्रकार से समाज को तोड़ने व वैमनस्यता बढ़ाने की साजिश रच रहा है, उसको देखते हुए देश की जनता को यह सोचना समझना चाहिए की देश और देश की जनता को कौन बचा सकता है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विदेशों में भी भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहाकि तीसरी बार भी केन्द्र में भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। और विपक्ष को देश की जनता फिर से सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *