हरिद्वार। कई सालों से हरिद्वार जेल में बंद काजल पुरी ने एक विशिष्ट जन को जेल से पत्र भेजकर उसकी व उसके परिवार की जमानत कराने की गुहार लगाई है।
बता दें कि काजल पुरी पत्नी दीपक पुरी निवासी बैरागी कैंप कई वर्ष से जमानत न मिलने के कारण जेल में बंद हैं। काजल पुरी पर देहव्यापार का संचालन करने का आरोप है।
पत्र में काजल पुरी ने लिखा है कि एक षडयंत्र के तहत उसे फंसाया गया है। उसने दो भगवाधारियों पर षडयत्र का आरोप लगाते हुुए अपनी व्यथा को व्यक्त किया। काजल पुरी ने पूर्व में कनखल शमशान घाट पर उस पर हुए गोलीकांड का भी जिक्र किया है। साथ ही एक अन्य लड़की की जिंदगी खराब करने का भी उसने भगवाधारियों पर आरोप लगाया है। काफी लम्बे लिखे पत्र में उसने गहरे षडयंत्र की ओर इशारा करते हुए जेल में बंद पड़े उसके परिवार व स्वंय की जमानत कराने का अनुरोध किया है। जिस प्रकार से काजल पुरी ने बाबाओं पर जमकर भड़ास निकाली और उन पर ऊंगली उठाई वह वाकई सनातनियों के लिए सोचने का विषय है।
किस व्यक्ति को पत्र भेजा गया है उसकी पहचान छिपाने के लिए पत्र को अंतिम पैरा ही प्रदर्शित किया गया है।


