विदेश भागने की फिराक में था दहेज प्रताड़ना का आरोपी, गिरफ्तार

हरिद्वार। विदेश भागने की फिराक में छिपे बैठे दहेज के लोभी को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ पहले से ही लक्सर थाने में मुकदमा दर्ज है।


जानकारी के मुताबिक बीते 18 अप्रैल को लक्सर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोतवाली में अपने पति के खिलाफ दहेज सम्बन्धी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान महिला सब इंस्पेक्टर को जानकारी मिली कि मामले का आरोपी आरोपी दानिश पुत्र अमरेज निवासी धनपुरा पथरी विदेश भागने की फिराक में छिपा बैठा है।


जिस पर विवेचक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कोर्ट से अभियुक्त दानिश का वारंट हासिल कर उसे मुखबिर की सूचना पर आज उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विदेश भागने की तैयारी कर रहा है। साथ ही आरोपी द्वारा विवेचना में भी सहयोग नहीं किया गया। मुखबिर द्वारा आरोपित के विदेश भागने की सूचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *