एक सनकी व्यक्ति द्वारा बीते रोज अपने ही परिवार की तीन महिलाओं की हत्या करने के बाद आज उसने अपनी पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक घटना को अंजाम देने के बाद फिर फरार हो गया।
विदित हो कि देवभूमि में पिथौरागढ़ की गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के बुरसुम चंतोला गांव में एक युवक ने अपने ही परिवार की तीन महिलाओं की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। तिहरे हत्यांकांड़ के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया। युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी व बहू की हत्या कर दी थी। आरोपी का नाम संतोष राम उम्र 45 वर्ष है। मृतकों के नाम हेमंती देवी, रामा देवी व मायादेवी बताए हैं। हत्या के बाद आरोपी फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह मिली। तीन हत्याओं को अंजाम देने के बाद संतोष राम ने अपनी पत्नी चन्द्रा देवी 40 वर्ष भी हत्या कर दी। जिसका शव घर से कुछ दूरी पर पुराने मकान से बरामद किया गया।
हत्याकांड़ की वजह उसके चचेरे भाई का काम अच्छा चलना बताया जा रहा है। बताते हैं कि संतोष राम छलिया का काम करता था। कुछ समय पूर्व उसका पैर टूट गया, जिस कारण से वह घर पर ही रहने लगा और इसी दौरान उसके चचेरे भाई प्रकाश का काम अच्छा चल गया। जिस कारण से संतोष राम उससे ईर्ष्या करने लगा। जिस कारण से बीते रोज संतोष राम ने अपनी ताई हेमंती देवी, ताई की बेटी माया व बहू रमा देवी की हत्या कर दी। तीन हत्याओं को अंजाम देने के बाद आरोपित ने अपनी पत्नी चन्द्रा देवी उम्र 40 वर्ष की भी हत्या कर दी और फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


