मंगलवार को एक छोटा हाथी सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिस कारण से उसमें सवार 17 लोग घायल हो गए। 3 लोगो ंकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गर्जिया देवी के दर्शनांे के लिए आ रहे उप्र के रामपुर के श्रद्धालुओं का छोटा हाथी वाहन पर पलट गया। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।
मिली सूचना के मुताबिक मंगलवार को यूपी के जिला रामपुर के टांड़ा दडि़याल गांव के अलग-अलग घरों से कुछ लोग छोटा हाथी वाहन में सवार होकर गिरिजा देवी दर्शनांे के लिए निकले। जिनमें कुल 27 लोग सवार थे। वाहन ढिकुली पहुंचते ही लदुआचौड़ पर अनियंत्रित हो गया। श्रद्धालुओं के मुताबिक वाहन की स्पीड काफी तेज थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने वाहन को रोकने के लिए हैंड ब्रेक भी लगाए, लेकिन ओवरलोड होने दूसरी दिशा में जाकर वाहन सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि वाहन साइन बोर्ड की वजह से रुक गया। अन्यथा वाहन खाई में गिर जाता। दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए। उपचार के लिए घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जिसमें से तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


