हरिद्वार। जंगली जानवरों के रिहायशी क्षत्रों में दिखने से लोग खौफ में हैं। ताजा मामला रानीपुर क्षेत्र के बीएचईएल के भेल अस्पताल का है। जहां एक गुलदार चहलकदमी करते नजर आया। जिसका वीडियो लोगों ने बना लिया। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि गुलदार कुत्तों को निवाला बनाने भेल अस्पताल में घुसा था, लेकिन उससे पहले ही गुलदार को देख कुत्ते नदारद हो गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बताते चलें कि क्षेत्र में गुलदार की धमक से अस्पताल कर्मचारियों सहित मरीजों के तीमारदारों में भी डर का माहौल है। अस्पताल कर्मियों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। बता दें कि हरिद्वार का अधिकतम क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व से लगा है। जिस कारण से आए दिन जंगली जानवरों की रिहायसी इलाकों में चहकदमी देखने को मिलती है, लेकिन वन विभाग जंगली जानवरों को आबादी वाले क्षेत्र में आने से रोकने में नाकाम रहा है।
गुलदार का वीडियो वायरल होने के बावजूद भी वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।


