अब रिश्वत लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा चकबंदी कार्यालय में तैनात पेशकार

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली में तैनात दरोगा के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद आज विजिलेंस की टीम ने रूड़की तहसील में भी चकबंदी अधिकारी के पेशकार को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए दबोचा।

जानकारी के मुताबिक रुड़की की पुरानी तहसील स्थित चकबंदी अधिकारी कार्यालय/न्यायालय चतुर्थ के सीओ अनिल सुनील के पेशकार राजेंद्र सिंह चौहान को आज विजिलेंस की टीम ने थितकी निवासी एक व्यक्ति से 8000 की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

बताया गया कि विजिलेंस टीम उक्त पेशकार की तलाश में पिछले कई दिनों से यहां डेरा डाले हुए थी। लेकिन आज दोपहर वह विजिलेंस के हत्थे चढ़ ही गया। जिसके बाद टीम आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। उक्त कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया। वही चकबंदी सीओ की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया गया है कि विजिलेंस को काफी दिनों से इसकी शिकायतें मिल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *