एक नाबालिग ने अपने सौतेले चाचा पर रेप का आरोप लगाया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम में चाची के साथ देने की बात पुलिस को बताई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना हल्द्वानी के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की है।
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने लालकुआं कोतवाली पुलिस में एक अप्रैल को अपने नाबालिग बेटी के लापता होने का मामला दर्ज कराया था। पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि नाबालिग के आगरा के रहने वाली चाची लालकुआं आकार उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ आगरा ले गई। पीडि़ता की चाची अपने पूर्व पति को छोड़ आगरा के एक युवक के साथ शादी कर रह रही है। पीडि़ता की चाची एक अप्रैल को लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची और नाबालिग को फोन कर स्टेशन पर मुलाकात करने के लिए बुलाया। जहां से नाबालिग को अपने साथ आगरा ले गई। आरोप है कि जहां उसने नाबालिग को अपने पति को सौंप दिया। जहां सौतेले चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
शिकायत के बाद लड़की के लापता की जांच लालकुआं कोतवाली पुलिस ने उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को सौंपी गई। जिसके बाद उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने मामले की जांच शुरू की। जांच में मोबाइल नंबरों की लोकेशन से नाबालिग के आगरा में होने की जानकारी हाथ लगी। जिसके बाद पुलिस आगरा पहुंची। साथ ही नाबालिग को इसकी चाची के घर से बरामद कर लिया। इसी दौरान नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके सौतेले चाचा ने दुष्कर्म किया है। जिस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने तुरंत आरोपी सौतेले चाचा और साथ देने वाली चाची को आगरा से गिरफ्तार कर लालकुआं कोतवाली ले आई। जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।