कब्ज है तो अपनाएं ये घरेलु उपाय, बता रहे हैं वैद्य दीपक कुमार

कब्ज होने का सबसे बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी होना है। पानी की कमी होने पर आँतो में मल सूखने लगता है और मल त्याग करने में काफी जोर लगाना पड़ता है।

  1. रोगी को पानी अधिक मात्रा में पीना चाहिए और खाना खाते समय पानी नही पीना चाहिए।
  2. फलों में पपीता और अमरूद जरूर खाना चाहिए।
  3. पेट में जमे हुए मल को बाहर निकालने के लिए 1 कप गुनगुने पानी में 1 नींबू निचोड़ कर पिए।
  4. 1 ग्लास गरम दूध रात को सोने से पहले पिए।
  5. अगर मल आँतांे में चिपक रहा हो तो दूध में 1 से 2 चम्मच अरंडी का तेल मिला कर पिए।
  6. इसबगोल की भूसी कब्ज के इलाज में रामबाण का काम करती है। 125 ग्राम दही मे 10 ग्राम इसबगोल की भूसी घोल कर सुबह शाम खाने से आराम मिलता है।
  7. एक चौथाई कप गरम पानी में 1 चम्मच मीठा सोडा मिला कर पिए।
  8. दही खाने से शरीर में अच्छे बॅक्टीरिया की मात्रा बढ़ेगी।
  9. दिन में 2 से 3 कप दही का सेवन जरूर करे।
  10. एक ग्लास गरम दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चम्मच घी मिला कर घोल ले और रात को सोने से पहले पिए। एक ग्लास दूध में थोड़ी अंजीर उबाल ले और सोने से पहले पीने से कब्ज दूर होती है।

Dr. (Vaid) Deepak Kumar*
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar aapdeepak.hdr@gmail.com
9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *