प्रेस क्लब चुनावः मनोज रावत निर्विरोध महामंत्री बने, रामचन्द्र कन्नौजिया का अध्यक्ष बनना तय

हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। उसके पश्चात मतगणना होगी। प्रेस क्लब में इस बार 127 मतदाता हैं। दो मतदाताओं के बाहर होने के कारण 125 मतदाता ही अपने मत का प्रयोग करेंगे।

manoj rawat
चुनाव में इस बार गठबंधन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामचन्द्र कन्नौजिया मैदान में हैं। जबकि उनके मुकाबले में रामेश्वर दयाल शर्मा मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए इस बार केवल एक ही नामांकन होने के कारण मनोज रावत निर्विरोध महामंत्री बन गए हैं। जबकि चल रहे मतदान में रामचन्द्र कन्नौलिया का अध्यक्ष बनना तय है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 19 सदस्य अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिसमें से 18 सदस्य चुने जाने हैं। जबकि एक सदस्य इस रेस में बाहर हो जाएगा। बहरहाल रामचन्द्र कन्नोजिया का अध्यक्ष बनना तय हो चुका है। वहीं मनोज रावत महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *